मेरठ के आरव तोमर का जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम में चयन

मेरठ के आरव तोमर का जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम में चयन डॉ. बीसी रॉय ट्रॉफी में दिखाएंगे दम, 26 अगस्त को गोवा के खिलाफ होगा यूपी का पहला मुकाबला मेरठ । अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की ओर से कर्नाटक के बेंगलुरु में 25 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक प्रतिष्ठित डॉ.
बीसी रॉय ट्रॉफी (जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप) का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए मेरठ के दीवान पब्लिक स्कूल, वेस्टर्न रोड के कक्षा 10 के छात्र आरव तोमर का चयन उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम में हुआ है। आरव तोमर उत्तर प्रदेश टीम में स्ट्राइकर की भूमिका निभाएंगे।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में चयन को उनकी खेल प्रतिभा और लगातार किए जा रहे अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है।प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश को पूल-डी में रखा गया है। इस पूल में उत्तर प्रदेश के साथ गोवा, दिल्ली और ओडिशा की टीमें शामिल हैं। उत्तर प्रदेश का पहला मुकाबला 26 अगस्त को गोवा की टीम के खिलाफ होगा।
आरव के चयन की जानकारी मिलने के बाद मेरठ फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव सिंह और सचिव ललित पंत ने उन्हें बधाई दी। दीवान पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश दीवान और प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने भी आरव की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आरव के कोच अश्विनी कुमार और रितिक ठाकुर तथा डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर पूजा भट्ट को भी उनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के लिए बधाई दी गई। खेल पदाधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि आरव राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर मेरठ और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
📡 स्रोत: NewsData.io