खेल

मेरठ के आसमान में पहली बार दिखेगा सूर्यकिरण का रोमांच, नौ हॉक विमान भरेंगे उड़ान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मेरठ के आसमान में पहली बार दिखेगा सूर्यकिरण का रोमांच, नौ हॉक विमान भरेंगे उड़ान

मेरठ के आसमान में पहली बार दिखेगा सूर्यकिरण का रोमांच, नौ हॉक विमान भरेंगे उड़ान 19 और 20 सितंबर को एयर शो; सटीक फार्मेशन, हैरतअंगेज करतब और तिरंगे की छटा बनेगी आकर्षण मेरठ। मेरठवासियों के लिए सितंबर का महीना रोमांच और देशभक्ति से भरा होने वाला है।

भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम 19 और 20 सितंबर को मेरठ के आसमान में अपने हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाएगी। पहली बार शहर में होने जा रहे इस एयर शो में सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमान एक साथ उड़ान भरेंगे।

सूर्यकिरण टीम के विमानों की सटीक फार्मेशन, तेज गति से दिशा परिवर्तन और आसमान में सामूहिक एयरोबैटिक्स दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। बेहद कम अंतर पर एक-दूसरे के साथ उड़ते विमानों का तालमेल और पायलटों की सटीक उड़ान क्षमता देखने लायक होगी।

आसमान में दिखेगा तिरंगे का रंग एयर शो के दौरान सूर्यकिरण के विमान आसमान में विभिन्न फार्मेशन बनाते हुए नजर आएंगे। इस दौरान भारतीय तिरंगे के रंगों की छटा भी देखने को मिल सकती है। नौ विमानों का एक साथ निर्धारित उड़ान पथ पर सटीक नियंत्रण के साथ प्रदर्शन शहरवासियों के लिए यादगार अनुभव बनने की उम्मीद है।

सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम अपनी अनुशासित उड़ान, बेहतरीन समन्वय और साहसिक एयरोबैटिक प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। विमानों के बीच बेहद कम दूरी बनाए रखते हुए करतब दिखाना पायलटों के वर्षों के कठिन प्रशिक्षण और अभ्यास का परिणाम है।

वायुसेना की क्षमता और राष्ट्र गौरव का प्रदर्शन 19 और 20 सितंबर को होने वाले इस एयर शो को लेकर मेरठवासियों में अभी से उत्सुकता बढ़ गई है। सूर्यकिरण टीम की ओर से इंटरनेट मीडिया पर मेरठ में प्रदर्शन की जानकारी साझा किए जाने के बाद लोगों की निगाहें अब आसमान पर होंगी।

नौ हॉक विमान जब एक साथ आसमान में फार्मेशन बनाएंगे तो यह दृश्य न केवल रोमांच पैदा करेगा, बल्कि भारतीय वायुसेना की पेशेवर क्षमता, साहस और तकनीकी दक्षता का भी प्रदर्शन करेगा। शहरवासियों के लिए यह आयोजन देशभक्ति, रोमांच और गौरव का अनूठा संगम बनने जा रहा है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।