खेल

मेरठ के सगे भाइयों का किकबॉक्सिंग में जलवा, फिर जीते नेशनल गोल्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

मेरठ के सगे भाइयों का किकबॉक्सिंग में जलवा, फिर जीते नेशनल गोल्ड आदित्य लगातार पांचवीं तो अंश चौथी बार बने राष्ट्रीय चैंपियन; दिसंबर में कंबोडिया में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व मेरठ। गांव फलावदा के सगे भाइयों आदित्य माकोरवाल और अंश माकोरवाल ने एक बार फिर किकबॉक्सिंग में मेरठ और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इंदौर में 8 से 12 सितंबर तक आयोजित नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में दोनों भाइयों ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर दबदबा कायम रखा। आदित्य लगातार पांचवीं और अंश लगातार चौथी बार नेशनल चैंपियन बने हैं। आदित्य ने फाइनल में पंजाब के खिलाड़ी को 18-13 से हराया 69 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य ने प्रतियोगिता की शुरुआत पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी को 10-0 से हराकर की।

इसके बाद ओडिशा को 10-0 और महाराष्ट्र के खिलाड़ी को 13-2 से मात दी। सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी को 13-3 से हराने के बाद फाइनल में पंजाब के खिलाड़ी को 18-13 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंश ने फाइनल में 10-0 से दर्ज की जीत 94 किलोग्राम भार वर्ग में अंश ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने शुरुआती मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को 10-1 से हराया। सेमीफाइनल में मणिपुर के खिलाड़ी को 12-4 से मात दी और फाइनल में चंडीगढ़ के खिलाड़ी को 10-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। अब कंबोडिया में भारत के लिए लड़ेंगे नेशनल चैंपियन बनने के साथ ही दोनों भाइयों का चयन 11 से 21 दिसंबर तक फ्नोम पेन्ह, कंबोडिया में होने वाली एशियन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है।

दोनों खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आदित्य इससे पहले वर्ल्ड कप और एशियन चैंपियनशिप में पदक जीत चुके हैं। वहीं अंश भी एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड और उज्बेकिस्तान वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। स्वर्ण पदकों के साथ मेरठ लौटे भाई दोनों खिलाड़ी 14 सितंबर को स्वर्ण पदकों के साथ मेरठ पहुंचे।

इसके बाद अपनी जन्मभूमि फलावदा पहुंचे, जहां खेलप्रेमियों और ग्रामीणों में उनके स्वागत को लेकर उत्साह रहा। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय पिता सतीश कुमार, प्रशिक्षकों और उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग संघ को दिया। उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग संघ के महासचिव अरविंद शेरवालिया और WAKO India के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।