व्यापार

मेरठ के युवाओं को रोजगार का मौका, 12 ब्लॉकों में लगेंगे भर्ती मेले

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मेरठ के युवाओं को रोजगार का मौका, 12 ब्लॉकों में लगेंगे भर्ती मेले

मेरठ के युवाओं को रोजगार का मौका, 12 ब्लॉकों में लगेंगे भर्ती मेले सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के 200 पदों पर होगी भर्ती 15 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक मिलेगा वेतन मेरठ। निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे मेरठ के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार की रोजगारपरक नीतियों के तहत जिले के सभी विकासखंडों में रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के 200 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 15 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। प्रदेश सरकार लगातार रोजगार और कौशल विकास पर जोर दे रही है। सरकार की नीति के तहत युवाओं को सरकारी सेवाओं के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कंपनियों को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित व योग्य युवा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। मेरठ में ब्लॉक स्तर तक भर्ती शिविर आयोजित किए जाना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी, नई दिल्ली की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। रोजगार शिविरों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को सीधे निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अलग-अलग ब्लॉकों में तय हुई तिथियां विकासखंड रजपुरा में 17 और 18 अगस्त, खरखौदा में 19 और 20 अगस्त, माछरा में 21 और 22 अगस्त, सरूरपुर में 24 और 25 अगस्त को शिविर लगेंगे। इसके बाद सरधना में एक और दो सितंबर, दौराला में तीन और पांच सितंबर, रोहटा में सात और आठ सितंबर तथा जानी में नौ और 10 सितंबर को रोजगार शिविर आयोजित होंगे। मवाना में 11 और 12 सितंबर, परीक्षितगढ़ में 16 और 17 सितंबर, हस्तिनापुर में 18 और 19 सितंबर तथा मेरठ विकासखंड में 21 और 22 सितंबर को शिविर लगाए जाएंगे। सभी शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होंगे। रोजगार संगम पर पंजीकरण जरूरी रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर शिविर में पहुंचना होगा। विभाग का कहना है कि इस तरह के रोजगार मेलों से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।