'मेरे साथ अन्याय हुआ है...', क्यों बोले तेजप्रताप यादव? एक्ट्रेसेस से जलती थीं पवन सिंह की पहली वाइफ

Bhojpuri Bawaal: जियो हॉटस्टार के शो 'भोजपुरी बवाल' में हाल के एपिसोड में कुछ बवाल नहीं हुआ बल्कि कुछ ऐसा हो गया, जिसके बाद किसी के भी आंसू छलक जाएंगे.
शो का लेटेस्ट एपिसोड बेहद ही इमोशनल कर देने वाला रहा, जिसमें पवन सिंह ने अपनी दिवंगत पहली पत्नी नीलम देवी को याद किया और बताया कि कैसे वो उनके साथ खेले और बड़े हुए थे बाद में उनकी शादी हो गई थी.
लेकिन उनके जाने के बाद सब कुछ खत्म हो गया था. पवन सिंह सिंगिंग और एक्टिंग सब कुछ छोड़ने वाले थे. वहीं, तेजप्रताप यादव ने अपने साथ अन्याय की बात भी कही. चलिए बताते हैं गुरुवार के एपिसोड में क्या-क्या हुआ... एक्ट्रेसेस से जलती थीं पवन सिंह की पहली वाइफ
'भोजपुरी बवाल' का लेटेस्ट एपिसोड फैमिली स्पेशल रहा, जिसमें पवन सिंह ने पहली पत्नी के बारे में बात की और इमोशनल दिखे. पवन ने पहली पत्नी को याद किया और कहा, 'जब तक जीवन है तब तक आप ही रहेंगी.' एक्टर अकेले में अपनी शादी का कैसेट देखते हैं और उन्हें काफी मिस करते हैं. इस दौरान वो काफी इमोशनल नजर आए.
यह भी पढ़ें: 4 साल 6 फिल्में, 3 फ्लॉप फिर भी दिशा पाटनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
पवन ने आगे अपनी पत्नी नीलम देवी को 'पहला प्यार' बताया. एक्टर बताते हैं कि वो नीलम के साथ खेले हैं. वो बड़े भाई की साली थीं. पवन ये भी बताते हैं, जब वो एक्ट्रेस के साथ काम करने केलिए जाते थे तो उनको बता कर जाते थे.
वो एक्ट्रेस के साथ जब भी शूटिंग करने जाते थे तो वो कहती थीं, 'बहुत मारूंगी.' हालांकि, वो उन्हें समझाते थे कि उनके लिए वही सब कुछ हैं.
लेकिन पवन की इस बात से एक बात साफ जाहिर होती है कि नीलम को पवन का एक्ट्रेस के साथ काम करना पसंद नहीं था. पवन के बयान में नीलम के अंदर जलन का भाव महसूस होता है. पवन बताते हैं कि वो उनके साथ 3 महीने ही रह पाए थे. <iframe title="YouTu
📡 स्रोत: ABP Live Film