राज्य

मेरे बच्चों, तुम ये मत सोचना कि तुम क्या नहीं कर सकते हो : केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मेरे बच्चों, तुम ये मत सोचना कि तुम क्या नहीं कर सकते हो : केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान

श्री चौहान ने भैरूंदा में शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दिल में एक तड़प थी कि मेरे सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले भांजे-भांजियों को प्राइवेट स्कूल से अच्छा स्कूल बनाऊंगा, जहाँ बेहतर पढ़ाई के साथ लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास और प्लेग्राउंड होगा।

इसी सोच से सीएम राइज स्कूल की कल्पना की। उन्होंने कहा कि मेरे बच्चों, तुम ये मत सोचना कि तुम क्या नहीं कर सकते हो। भगवान ने सभी को बराबर बुद्धि दी है। बस जरूरत है अपनी बुद्धि का सही उपयोग करने की। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि गुरु द्रोणाचार्य ने जब अर्जुन से पूछा कि तुम्हें क्या दिखाई दे रहा है, तो अर्जुन ने कहा मुझे केवल चिड़िया की आँख दिखाई दे रही है।

जब हम एकाग्रचित्त होकर, ध्यान इधर-उधर से हटाकर किसी चीज को पढ़ते हैं, या कोई लक्ष्य पर काम करते हैं, तभी सफलता मिलती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।