‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र प्रदर्शनी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर के जवाहर कला केंद्र में ‘मेरे सपनों का भारत- विकसित भारत’ विषय पर चित्र प्रदर्शनी और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। प्रदेश के 41 जिलों से चयनित श्रेष्ठ चित्र प्रदर्शित किए गए और विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जयपुर, 7 अक्टूबर। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से ‘मेरे सपनों का भारत- विकसित भारत’ विषय पर पुरस्कार वितरण एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन जवाहर कला केंद्र की अलंकार कला दीर्घा में किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित विद्यार्थियों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया।
विजेता विद्यार्थियों का पुरस्कार वितरण समारोह जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव रहे। पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की शासन सचिव सुची त्यागी सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने बताया कि प्रदेश के 41 जिलों से चयनित सर्वश्रेष्ठ चित्रों की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी जवाहर कला केंद्र, जयपुर में लगाई गई है। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से विकसित भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं और विचारों को रंगों के जरिए प्रस्तुत किया है।
राज्य स्तर पर श्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों का चयन कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 5 हजार 100 रुपये और तृतीय स्थान के लिए 3 हजार 100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता और कला प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें विकसित भारत की परिकल्पना से जोड़ना रहा। चित्र प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत को कला के माध्यम से अभिव्यक्त किया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
होल्ड बाइट - राजेश यादव, अतिरिक्त मुख्य सचिव - स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग