राज्य

‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में शामिल हुए मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

लेखक: Neeraj Verma अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में शामिल हुए मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

विद्यार्थियों की रचनात्मकता को सराहा, प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन

ग्वालियर। शिक्षा नगर स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने सहभागिता कर विद्यार्थियों और उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रों और अपने विचारों के माध्यम से भारत के भविष्य को लेकर अपनी कल्पनाएं प्रस्तुत कीं। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रतिभा की सराहना की तथा प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मंत्री ने कहा कि बच्चों के विचारों, कल्पनाशीलता और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य को लेकर उनकी सोच ने प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और कल्पनाओं को अभिव्यक्त करने के साथ राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ने का अवसर देते हैं।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति भारत के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच और प्रोत्साहन देकर उन्हें विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया, ग्वालियर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, संजीव बोहरे, गौरव बाजपेयी, शैलेन्द्र सिकरवार, अरुण बाजपेयी, योगेन्द्र तोमर, आशीष प्रताप सिंह राठौर सहित अन्य गणमान्यजन और विद्यार्थी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने चित्रकला और भाषण के जरिए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत को लेकर अपने विचार और कल्पनाएं प्रस्तुत कीं।

N
Neeraj Verma

नीरज वर्मा मुरैना के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो वॉयस ऑफ क्रांति के लिए मुरैना की राजनीति से लेकर सामाजिक समस्याओं को कवर करते हैं।