'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं 'मास्टर शेफ इंडिया 1' की विनर पंकज भदौरिया, दिया हेल्थ अपडेट

Pankaj Bhadouria Breast Cancer: कैंसर एक ऐसी बीमारी होती है जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह बदलकर रख देती है. बॉलीवुड के कई सेलेब्स कैंसर से जूझ चुके हैं. कुछ इसे हराने में सफल रहे तो कुछ इसके आगे हार गए.
इन दिनों इस गंभीर बीमारी से 'मास्टर शेफ इंडिया' सीजन 1 की विनर पंकज भदौरिया भी जूझ रही हैं. उन्हें मई में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था. हालांकि वो डटकर इस बीमारी का हिम्मत और साहस से सामना कर रही हैं. वो लगातार सोशल मीडिया पर अपनी कैंसर जर्नी को लेकर बात करती रहती हैं. अब उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है.
कैंसर पर छलका पंकज भदौरिया का दर्द पंकज भदौरिया ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना हेल्थ अपडेट देते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वो ब्लैक कपड़ों में नजर आ रही हैं.
तस्वीर के ऊपर लिखा हुआ है, 'कैंसर ने मेरे शरीर की परीक्षा ली. लेकिन, ये मेरा हौंसला नहीं तोड़ पाया. मैं अब मकसद के साथ जीती हूं.' <div style="
📡 स्रोत: ABP Live Film