मनोरंजन

'मेरी गर्लफ्रेंड हैं...', पाखी हेगड़े से डायरेक्टर की गंदी डिमांड पर भिड़ गए थे निरहुआ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'मेरी गर्लफ्रेंड हैं...', पाखी हेगड़े से डायरेक्टर की गंदी डिमांड पर भिड़ गए थे निरहुआ

'भोजपुरी बवाल' में हाल ही के एपिसोड में खुलासा किया था कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और उनके बीच दोस्ती से ज्यादा वाला रिश्ता रहा. फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' की शूटिंग के दौरान दोनों स्टार्स के बीच नजदीकियां आई थीं.

ऐसे में अब इसी मामले को आगे बढ़ाते हुए शो में भोजपुरी के जुबली स्टार एंट्री हुई और उन्होंने रिश्ते और शादी के प्रपोजल का सच बताया. लेकिन उससे पहले पाखी हेगड़े ने निरहुआ की जिंदगी में अपने रोल का भी खुलासा किया. चलिए बताते हैं शो में क्या हुआ. पाखी हेगड़े को निरहुआ ने किया था शादी के लिए प्रपोज?

'भोजपुरी बवाल' की शुरुआत पाखी हेगड़े से शादी के सवाल के साथ शुरू होती है. पहले तो पाखी इस सवाल पर चुप्पी साधे रहती हैं और फिर कहती हैं, 'निरहुआ रिक्शावाला फिल्म हम जब साथ कर रहे थे तो कहीं ना कहीं एक पॉइंट पर उनको मुझसे अटैचमेंट हो गया था. ये नेचुरल था और उनका झुकाव मेरी तरफ था.'

यह भी पढ़ें: पाखी हेगड़े ने कबूली निरहुआ से प्यार- शादी की बात, एक्टर गले लग फूट-फूटकर रोईं

निरहुआ की जिंदगी में पाखी का रोल पाखी ने आगे कहा, 'हां कुछ चीजें रही थीं.' समाज के नजरिए के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने ऐसा कुछ नहीं किया, जो मुझ पर सवाल उठता.' वहीं, निरहुआ की लाइफ में अपने योगदान पर कहा, 'मेरा अहम योगदान रहा.

मेरे बच्चों के साथ मैंने उनके बच्चों का एडमिशन कराया. वो साथ में बड़े हुए और वो परिवार के साथ यहां शिफ्ट हुए थे. उनकी फैमिली ने भी हमारी इज्जत की. हमारे रिश्ते में ऐसा कुछ था ही नहीं कि इसकी कोई आलोचना करता.'

Ilzaamon ka hoga pardafaash!#BhojpuriBawaal streaming everyday on <a href="https://x.com/hashta

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।