Meta 18 अरब डॉलर चुकाने को तैयार, बच्चों और युवाओं के लिए की थी ये 'साजिश'

Meta Case: अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी मेटा को बड़ा झटका लगा है. अमेरिका में चल रहे मुकदमों को खत्म करने के लिए मेटा प्लेटफॉर्म्स ने बड़ा समझौता किया है. कंपनी अगले 10 साल में करीब 18 अरब डॉलर तक का भुगतान करेगी. इसके साथ ही किशोरों के फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल पर कई तरह की पाबंदियां लगाई जाएंगी.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा पर बच्चों और किशोरों में सोशल मीडिया की लत लगाने का आऱोप था. कंपनी का समझौता अमेरिका के लगभग सभी राज्यों के साथ हुआ है. राज्यों का आरोप था कि मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को इस तरह डिजाइन किया कि बच्चे और किशोर इन प्लेटफॉर्म के आदी हो जाएं.
कंपनी पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों को गुमराह करने के भी आरोप लगे थे. 200 अरब डॉलर के जुर्माना की हुई थी मांग रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को घोषित इस समझौते के बाद बच्चों को मेटा के उत्पादों से हुए कथित नुकसान और उनकी सुरक्षा से जुड़े मामलों को खत्म करने का रास्ता साफ हो गया है.
कैलिफोर्निया, कोलोराडो, केंटकी और न्यू जर्सी समेत चार राज्यों की ओर से मेटा पर करीब 200 अरब डॉलर के नागरिक दंड की मांग किए जाने की उम्मीद थी. समझौते के तहत मेटा को किशोरों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को सीमित करने और उनकी सुरक्षा से जुड़े उपायों को मजबूत करने होंगे. अब मेटा में क्या होंगे बदलाव?
इस समझौते से मेटा के काम करने के तरीके में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन यह तय करेगा कि कंपनी बच्चों और युवाओं को अपनी सेवाएं किस तरह देगी. यह समझौता सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ चल रहे हजारों दूसरे मुकदमों को निपटाने का रास्ता भी दिखा सकता है.
दुनियाभर की सरकारें बच्चों को ऑनलाइन नुकसानदायक कंटेंट से बचाने के लिए नए नियम बना रही हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया का 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध भी शामिल है.
📡 स्रोत: NewsData.io