राजनीति

मेयर चुनाव में घमासान, जयपुर-जोधपुर में सियासी गणित अहम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मेयर चुनाव में घमासान, जयपुर-जोधपुर में सियासी गणित अहम

जयपुर और जोधपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला, निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही है।

जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में मेयर पद के साथ सुकेत नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। जयपुर में भाजपा की ओर से सुनील कोठारी और कांग्रेस की ओर से सुनीता गुप्ता मेयर पद की उम्मीदवार हैं।

वहीं जोधपुर नगर निगम में भाजपा के प्रसन्न चंद मेहता और कांग्रेस के राजेन्द्र सोलंकी के बीच मुकाबला है। उपलब्ध पार्षदों के आंकड़ों के अनुसार भाजपा के पास 45 और कांग्रेस के पास 44 पार्षद हैं। ऐसे में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

मतदान से पहले दोनों पक्षों के पार्षद नगर निगम परिसर पहुंचे। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही खेमों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत और स्पष्ट बहुमत का भरोसा जताया है। अब मतदान और उसके बाद होने वाली मतगणना से मेयर पद का फैसला होगा।

होल्ड बाईट

1- प्रसन्न चंद मेहता महापौर प्रत्याशी भाजपा।

  1. राजेन्द्र सोलंकी महापौर प्रत्याशी कांग्रेस।
M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।