MGM के इस्लामिक क्विज कॉन्टेस्ट 2026 में मोहम्मद शहबाज और फिरदौस ने अपनी अपनी श्रेणियों में हासिल किया प्रथम स्थान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। मोमिन ग्रुप मेंबर्स (MGM), भोपाल द्वारा आयोजित इस्लामिक क्विज कॉन्टेस्ट 2026 के परिणाम घोषित किए गए। मनभा मैरिज हॉल चाँदबढ़ में रविवार को आयोजित समारोह में परिणामों की घोषणा की गई एवं पुरस्कार समारोह में बालक और बालिका वर्ग के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
बालक वर्ग में मोहम्मद शहबाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शेख मोहम्मद सुलेमान द्वितीय और अलीम उद्दीन तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं बालिका वर्ग में फिरदौस रेन ने प्रथम, गुलकशान ने द्वितीय और अल्हैरा खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आयोजकों के अनुसार इस्लामिक क्विज कॉन्टेस्ट का उद्देश्य बच्चों में ज्ञान, अध्ययन और सीखने की रुचि को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जबकि विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों, अभिभावकों और MGM ग्रुप के सदस्यों ने सहभागिता की। मोमिन ग्रुप मेंबर्स की ओर से कहा गया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अध्ययन और ज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता रहेगा। विजेताओं एवं प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।