मिचेल सैंटनर ने बताया दूसरे टी20 में हार का कारण? जानें क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल मैदान पर खेला गया. भारत को तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी ने हारी हुई बाजी जिताई.
कीवी टीम ने पहले खेलने के बाद 180 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया. मैच के बाद कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने हार का मुख्य कारण बताया.
दूसरे टी20 में हार के बाद मिचेल सैंटनर ने कहा कि अगर उनकी टीम एक विकेट और निकालने में सफल रहती, तो मैच वहीं खत्म हो जाता. उन्होंने कहा, "देखिए, आप एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ खेल रहे हैं.
मुझे लगता है कि ऐसा तो होना ही था. तिलक, नमन और फिर आखिर में रेड्डी ने अच्छी बल्लेबाजी की. मुझे लगता है कि अगर हमें वहां एक और विकेट मिल जाता, तो मैच लगभग खत्म ही हो जाता.
जिस तरह से उन्होंने चेज को कंट्रोल किया और शायद हमारी कुछ गलतियों का फायदा उठाया, वह काबिले तारीफ है."
स्पिनरों के प्रभाव और ग्लेन फिलिप्स सहित अन्य गेंदबाजी विकल्पों पर बात करते हुए कीवी कप्तान ने कहा, "मेरे दिमाग में कई बातें चल रही हैं.
मुझे लगता है कि जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने शुरुआत की, वह शानदार थी. 180 जैसे स्कोर का पीछा करते हुए अगर कोई टीम पावरप्ले में ही तेज शुरुआत कर ले, तो वहां से वापसी करना काफी मुश्किल हो जाता है.
इसी वजह से मुझे लगता है कि हमने उन्हें वापस खेल में लाने के लिए काफी अच्छा काम किया. बीच के ओवरों में ब्रेसवेल ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और हमें कुछ विकेट भी मिले.
हालांकि, कुछ नो-बॉल (जिसमें विकेट भी गिरा) जैसी गलतियां हुईं, जिसका हमें नुकसान उठाना पड़ा. कौशल के नजरिए से देखें तो पिछले दो मैचों में हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है.
बस कुछ छोटे-छोटे पल ऐसे रहे, चाहे फील्डिंग में हों या कुछ अन्य छोटी-मोटी गलतियां, जिनका हमें थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा."
बता दें कि बल्लेबाजी में ग्लेन फिलिप्स ने एक बार फिर रन बनाए.
उन्होंने 43 गेंद में 70 रनों की पारी खेली. बेवन जैकब्स ने 46 गेंद में 58 रन बनाए.
गेंदबाजी में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने 4 ओवर में 21 रन देकर चार विकेट चटकाए.
हालांकि, तिलक वर्मा ने 26 गेंद में नाबाद 51 औ
📡 स्रोत: ABP Live Khel