मिडटर्म चुनाव : ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स का दमदार प्रदर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
04 नवंबर, नई दिल्ली : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बीच हुए मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। डेमोक्रेट्स ने दक्षिण कैरोलिना और नॉर्थ कैरोलिना में सीनेट की अहम सीटें जीतकर रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका दिया है। जॉर्जिया और न्यू हैम्पशायर में भी डेमोक्रेट्स को जीत मिली है।
ताजा अपडेट के अनुसार सीनेट में डेमोक्रेटस ने अब तक 49 सीटें जीत ली हैं, जबकि रिपब्लिकन ने 37 सीटें जीती हैं। वहीं, प्रतिनिधि सभा यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की 435 सीटों में से डेमोक्रेट्स ने 139 और रिपब्लिकन ने 93 सीटों पर जीत दर्ज कर ली। यहां बहुमत के लिए 218 सीटें जरूरी हैं। दक्षिण कैरोलिना में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एनी एंड्रयूज ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डार्लिन ग्राहम को हराकर इतिहास रच दिया।
राज्य में 20 साल से ज्यादा समय बाद किसी डेमोक्रेट ने सीनेट सीट जीती है। नॉर्थ कैरोलिना में भी डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन की सीट छीन ली। इन नतीजों को राष्ट्रपति ट्रंप के लिए राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव में महंगाई, बढ़ती जीवनयापन लागत और सरकार की नीतियां प्रमुख मुद्दे रहे।
ट्रंप ने पार्टी की हार की जिम्मेदारी से खुद को अलग करते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि अगर वह भी बैलेट पर होते तो रिपब्लिकन भारी जीत दर्ज करते।