मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र 2025 तक 2 लाख 78 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचा: चंचल कुमार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव चंचल कुमार ने बताया कि भारत का मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र 2025 तक 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2 लाख 78 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। मुंबई में आयोजित सीआईआई बिग पिक्चर सम्मेलन में श्री कुमार ने बौद्धिक संपदा को मजबूत करने, सतत राजस्व सुनिश्चित करने, अनुशासित निवेश को बढ़ावा देने और वैश्विक स्तर पर दर्शकों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
श्री कुमार ने बताया कि वेव्स का अगला संस्करण अक्टूबर 2027 में मुंबई में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि वेव्स मंच भारत के रचनात्मक उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज - आई.आई.सी.टी. को एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स, एक्सटेंडेड रियलिटी और उभरती प्रौद्योगिकियों में कौशल, अनुसंधान और क्षमताओं को मजबूत करने के लिए विकसित किया जा रहा है।
बिग पिक्चर सम्मेलन, भारतीय उद्योग परिसंघ का मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के लिए वार्षिक प्रमुख कार्यक्रम है। यह नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों और रचनात्मक पेशेवरों को एक मंच प्रदान करता है जहां वे भविष्य के विकास के लिए रणनीतियों पर चर्चा कर सकें।