'मीडिया ट्रायल से तय नहीं होती जजों की शिकायतें', राजस्थान हाई कोर्ट विवाद पर CJI सूर्यकांत की दो टूक

CJI Surya Kant on Rajasthan High Court Controversy: राजस्थान हाईकोर्ट विवाद और जजों की शिकायत प्रक्रिया पर CJI सूर्यकांत ने स्थिति साफ की है. मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि जजों के खिलाफ शिकायतों का फैसला मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर नहीं बल्कि संस्थागत प्रक्रिया के तहत होगा.
केवल आरोप लगना दोषी होने का प्रमाण नहीं है और संबंधित जज को पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाएगा. साथ ही, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम देश के हाईकोर्ट्स में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति पर काम कर रहा है.
📡 स्रोत: News18 Hindi