व्यापार

5 मिनट की Google Meet और 80 भारतीय लोग Fired, अमेरिकी फर्म का क्रूर तरीका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
5 मिनट की Google Meet और 80 भारतीय लोग Fired, अमेरिकी फर्म का क्रूर तरीका

अमेरिका की एक कंपनी ने अपने यहां कार्यरत करीब 80 भारतीय कर्मचारियों को देखते ही देखते महज 5 मिनट में नौकरी से निकाल दिया. ये खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई इसने यूजर्स को हैरान कर दिया है.

क्योंकि कंपनी ने अपने कर्मचारियों के साथ 5 मिनट की गूगल मीट की, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निकाल दिया गया. अब कई लोग कंपनी की इस क्रूरता पर कई सवाल उठा रहे हैं.

कर्मचारी ने सुनाई आपबीती

इसके बारे में Reddit पर एक कर्मचारी ने पोस्ट शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई.

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'गूगल मीट पर ले ऑफ हो गया.' अपनी बात को समझाते हुए कर्मचारी ने आगे लिखा, 'मैं कल तक एक US बैंक की कस्टमर सपोर्ट टीम का हिस्सा था. ऑपरेशनल कारणों से उन्होंने हमें कल घर से काम करने के लिए कहा.

मैं शाम 6:30 बजे की शिफ्ट में काम कर रहा था और रात 9:30 बजे उन्होंने हमें गूगल मीट पर बुलाया और बताया कि पूरी इंडियन कस्टमर सर्विस टीम को नौकरी से निकाल दिया गया है!'

शख्स ने आगे लिखा, 'सभी 80 कर्मचारी! सब चले गए. सिर्फ 5 मिनट की कॉल से 80 परिवार प्रभावित हुए.

मुझे बुरा लग रहा है कि हम ऐसी कंपनियों के लिए काम करते हैं जो हमें कभी भी निकाल सकती हैं, और अफसोस है कि मैंने अपनी नौकरी में इतनी मेहनत की. साथ ही, पता नहीं मुझे नई नौकरी कैसे मिलेगी! ये बहुत घटिया बात है.'

ये भी पढ़ें: चांदनी और गोरी से बचकर, पाकिस्तानी क्रीम में मिला जहर, भारत में हो रही बिक्री

सोशल मीडिया पर आया रिएक्शन

कर्मचारी की इस पोस्ट पर कई Reddit यूजर्स का रिएक्शन आया है. सभी लोग कंपनी की क्रूरता को लेकर उसे बुरा- भला कह रहे हैं.

कई लोग उन कर्मचारियों कों सांत्वना दे रहे हैं जिनकी ऐसे अचानक से नौकरी चली गई.

वहीं इसी दौरान एक यूजर ने कंपनी के ऐसे बर्ताव और अचानक निकाले जाने की वजह पूछी, तब कर्मचारी ने बताया कि कंपनी को उसकी भारतीय टीम से अच्छा आउटपुट नहीं मिल पा

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।