'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर आने के बाद छा गई. फिल्म को दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला.
ये 2026 की इंडिया में पांचवी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म रही.
वहीं, थिएटर से उतरने के बाद इसे अब अमेरिका में रिलीज किया गया जहां पर इसका बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है.
कोईमोई के अनुसार, 'मिर्जापुर द मूवी' ने ओवरसीज में 61 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब इसका अमेरिका और कनाडा के बॉक्स ऑफिस पर भी बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है.
फिल्म ने पहले दिन 314k डॉलर के साथ शानदार ओपनिंग की.
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया?
कोईमोई के अनुसार, 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर फर्स्ट वीक में 2.05 मिलियन डॉलर कमाया था.
वहीं, बाकी दिनों में फिल्म ने 1.34 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका क्लोजिंग अमेरिकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3.39 मिलियन डॉलर रहा, जो कि इंडियन रुपये में 32.19 करोड़ रुपये के बराबर रहा.
यह भी पढ़ें: 'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मिर्जापुर' अमेरिका में बनी 4th हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
इसके साथ ही 'मिर्जापुर द मूवी' अमेरिका में बॉलीवुड की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म 2026 बन चुकी है.
इसने 'हनुमान अंश' (2.77 मिलियन डॉलर) की कमाई को पीछे छोड़ दिया और चौथे नंबर की पोजिशन पर कब्जा जमा लिया. कोईमोई के अनुसार, अमेरिका में बॉलीवुड की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्में...
1.
धुरंधर 2- 28.64 मिलियन डॉलर
- दृश्यम 3- 5.95 मिलियन डॉलर
- बॉर्डर 2- 3.5 मिलियन डॉलर
- मिर्जापुर द मूवी- 3.39 मिलियन डॉलर
- हनुमान अंश- 2.77 मिलियन डॉलर
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मिर्जापुर द मूवी, पंकज त्रिपाठी और अली फजल की प्रमुख भूमिका वाली यह फिल्म, 2026 में भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनकर उभरी। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि भारतीय फ़िल्में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं, विशेषकर अमेरिका में 61 करोड़ के ओवरसीज कलेक्शन के साथ। इस सफलता से भारतीय फ़िल्म उद्योग को वैश्विक बाजार में और अधिक अवसर मिल सकते हैं, जिससे निवेशकों और निर्माताओं का भरोसा बढ़ेगा और आम जनता को भारतीय कथानकों के प्रति और भी रुच