मनोरंजन

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ग्रैंड रिलीज से पहले 'घूम घूम' गाने ने मचाया धमाल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ग्रैंड रिलीज से पहले 'घूम घूम' गाने ने मचाया धमाल

बॉलीवुड और ओटीटी व्यूअर्स के बीच मिर्जापुर: द मूवी की चर्चाएं इस समय जोरों-शोरों से चल रही हैं. इस फिल्म का पार्ट 1 इतना पॉपुलर हुआ कि पहली बार ओटीटी पर रिलीज हुई किसी फिल्म का सीक्वल अब बड़े पर्दे पर आ रहा है.

ये फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु लीड रोल में नजर आएंगे.

इस बड़े थिएट्रिकल ट्रांजिशन को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है, क्योंकि ये फिल्म मिर्जापुर की दुनिया को और बड़े स्केल पर पेश करने वाली है. फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों को सिनेमाघरों में होने वाले धमाके की झलक दे दी है.

ये भी पढ़ें: 'मिर्जापुर द मूवी' करेगी रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

अब फिल्म की ग्रैंड रिलीज से पहले मेकर्स ने हाई-एनर्जी डांस नंबर घूम घूम रिलीज कर दिया है. गाने में सोनल चौहान अपने सिजलिंग और एनर्जेटिक डांस मूव्स से जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं. वहीं रवि किशन और दिव्येंदु भी उनके साथ इस वाइब्रेंट नंबर में शामिल हैं.

राशमीत कौर और रे की आवाज में सजे इस गाने को रे ने कंपोज किया है और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं. घूम घूम गाने के रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा हो गई है. गाना शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'अब मिर्जापुर में मचेगी धूम, जब बजेगा घूम घूम.

मिर्जापुर: द मूवी, 4 सितंबर को सिर्फ़ हिंदी और तेलुगु में थिएटर में रिलीज हो रही है.' https://www.instagram.com/reel/Dcu6dR3t7uQ/ फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु के अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।