मनोरंजन

'मिर्जापुर द मूवी' ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, 'आवारापन 2' सहित इन 7 फिल्मों के रिकॉर्ड भी चटकाए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'मिर्जापुर द मूवी' ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, 'आवारापन 2' सहित इन 7 फिल्मों के रिकॉर्ड भी चटकाए

'मिर्जापुर द मूवी' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड में धमाकेदार कमाई की.

ओपनिंग डे पर उम्मीद से बेहतर परफॉर्म करने के बाद, फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त फायदा हुआ और इसने पहले शनिवार कमाई में तगड़ा उछाल दिखाया और फर्स्ट संडे को तो इसने बॉक्स ऑफिस ही लूट लिया.

इसी के साथ से तीसरे दिन ही अपने 90 करोड़ के बजट को वसूल कर हिट हो गई है. इतना ही नहीं इसने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

अब जानते हैं पहले मंडे यानी रिलीज के चौथे दिन 'मिर्जापुर द मूवी' का कैसा हाल रहा है?

'मिर्जापुर द मूवी' ने चौथे दिन कितनी की कमाई?

'मिर्जापुर द मूवी' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

बिना किसी बड़े स्टार कास्ट वाली मूवी होने के बावजूद इस क्राइम थ्रिलर ने रिलीज के तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा दिया. हालांकि वीकडेज में एंट्री करते ही इसके कलेक्शन को भी झटका लगा है.

दरअसल नॉन हॉलीडे पर फिल्म का कलेक्शन घटना आम बात है. फिर भी 'मिर्जापुर द मूवी' ने मंडे टेस्ट पास कर लिया है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ कमाए थे.

दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ का कलेक्शन किया.

तीसरे दिन इसने सबसे ज्यादा 36 करोड़ का कारोबार किया.

वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 15.50 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ 'मिर्जापुर द मूवी' की भारत चार दिनों की कुल नेट कमाई अब 109.25 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-फ्लॉप होने के बाद टॉक्सिक का बिगड़ा पूरा खेल, OTT डील में अब मिल रहा बस इतना पैसा

'मिर्जापुर द मूवी' ने बनाया ये रिकॉर्ड<br /

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।