मनोरंजन

'मिर्जापुर: द मूवी' से पिछड़ेगी अक्षय कुमार 'हैवान', बॉक्स ऑफिस पर होगा इस फिल्म का धमाका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'मिर्जापुर: द मूवी' से पिछड़ेगी अक्षय कुमार 'हैवान', बॉक्स ऑफिस पर होगा इस फिल्म का धमाका

'मिर्जापुर: द मूवी', 'हैवान' और 'वाइब' सितंबर महीने में रिलीज होने वाली हैं. तीनों फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज है. एक तरफ पकंज त्रिपाठी अपने कालीन भैया वाले अवतार में दिखेंगे. वहीं अक्षय कुमार का भी अलग अवतार देखने को मिलेगा. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन पर.

ये भी पढ़ें- 'हनुमान अंश' की सक्सेस पर डायरेक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- कोई पीआर नहीं किया 'मिर्जापुर: द मूवी' पिंकविला के मुताबिक, 'मिर्जापुर: द मूवी' की ओपनिंग 14 से 20 करोड़ के बीच हो सकती है.

फिल्म कम से कम 14 करोड़ और ज्यादा से ज्यादा 20 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है. वहीं फिल्म 16 करोड़ की पिन प्वॉइंट ओपनिंग कर सकती है. फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होगी. फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है.

फिल्म के राइटर पुनीत कृष्णा है. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 17 मिनट है और फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है.

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन और जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल जैसे स्टार्स हैं. View this post on Instagram A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

ये भी पढ़ें- 'आवारपन 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, अजय देवगन को पछाड़ने के लिए चाहिए सिर्फ 2 करोड़ 'हैवान' वहीं 'हैवान' की बात करें तो फिल्म के ज्यादा से ज्यादा 9 करोड़ की ओपनिंग करने की खबरें हैं.

वहीं फिल्म कम से कम 6 करोड़ कमाई कर सकती है. इस फिल्म 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी. फिल्म एक्शन थ्रिलर है. इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को अक्षय कुमार, सैफ अली खान, बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर जैसे स्टार्स हैं. View this post on Instagram A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार जब भ साथ आते हैं तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हैं. दोनों ने साथ में 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया, दे धनादन, 'खट्टा मीठा', 'भूत बंगला' जैसी फिल्में की हैं. सभी को बहुत पसंद किया गया था. 'वाइब'

फिल्म के ज्यादा से ज्यादा 3 करोड़ की ओपनिंग करने की खबरें हैं. वहीं कम से कम 1.50 करोड़ और पिन प्वॉइंट 2 करोड़ की ओपनिंग कर ली. फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होगी. फिल्म को कुणाल खेमू ने डायरेक्ट किया है.

फिल्म में प्रीति जिंटा, कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर जैसे स्टार्स हैं. फिल्म का जॉनर एक्शन, कॉमेडी और थ्रिलर है. View this post on Instagram A post shared by Amazon MGM Studios India (@amazonmgmstudiosin)

इस फिल्म का करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' के साथ क्लैश होने वाला है. 'दायरा' 18 सितंबर को रिलीज होगी. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ. फिल्म के ट्रेलर को पसंद किया गया. इस फिल्म को मेघना गुलजार ने बनाया है.

फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे. फिल्म में करीना और पृथ्वीराज पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगे. इस फिल्म का प्रीडिक्शन अभी सामने नहीं आया है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।