व्यापार

मिर्जापुर में नगर पालिका बनाएगी 3 मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स:सिटी कोतवाली के सामने पालिकाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन, मिलेंगी कई सुविधाएं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मिर्जापुर में नगर पालिका बनाएगी 3 मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स:सिटी कोतवाली के सामने पालिकाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन, मिलेंगी कई सुविधाएं

मिर्जापुर में सिटी कोतवाली के सामने प्रस्तावित तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का मंगलवार को विधिवत पूजन-अर्चन के साथ शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने पूजन के बाद निर्माण के लिए नींव रखी। प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स में ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर पर दुकानों का निर्माण कराया जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने से नगरवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के आवश्यक सामान और खरीदारी की सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे लोगों को अलग-अलग जगहों पर खरीदारी के लिए जाने की जरूरत कम होगी और नगर में व्यवस्थित बाजार की सुविधा विकसित होगी।

एक ही स्थान पर मिलेंगी खरीदारी की सुविधाएं नपाध्यक्ष ने कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद कॉम्प्लेक्स में अलग-अलग प्रकार की दुकानें संचालित होंगी। इससे नगरवासियों को खरीदारी के लिए सुविधाजनक और बेहतर विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर जोर श्यामसुंदर केशरी ने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि नगरवासियों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

शुभारंभ के अवसर पर नगर पालिका सभासद दुर्गा प्रसाद यादव, सभासद पति किशन कसेरा, सीएंडडीएस उत्तर प्रदेश जल निगम के प्रतिनिधि, ठेकेदार रविंद्र कुमार यादव समेत नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।