मिस वर्ल्ड बनने से एक कदम दूर MP की निकिता:भारत का कर रही प्रतिनिधित्व; माता-पिता वियतनाम पहुंचे, दादा-दादी कर रहे जीत की प्रार्थना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज वियतनाम में हो रहा है। इसमें उज्जैन की निकिता पोरवाल भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। मिस इंडिया-2024 का खिताब जीत चुकीं निकिता अब विश्व मंच पर मिस वर्ल्ड का ताज हासिल करने के लिए उतरी हैं। उनके माता-पिता और भाई फिनाले के लिए वियतनाम पहुंच चुके हैं।
वहीं, उज्जैन में दादा-दादी अपनी पोती की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। निकिता के दादा धन्नालाल पोरवाल शनिवार को अपने मित्रों के साथ टीवी पर फिनाले देखने बैठे हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि निकिता वियतनाम जाने के बाद से लगातार परिवार के संपर्क में है। वह वीडियो कॉल पर प्रतियोगिता की तैयारियों और वहां होने वाली गतिविधियों की जानकारी देती रहती है।
दादा बोले- जिस दिन का इंतजार था, वह आ गया दादा धन्नालाल ने बताया कि वियतनाम रवाना होने से पहले निकिता उज्जैन आई थी। इस दौरान उसने बाबा महाकाल, काल भैरव और मां बगलामुखी के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया था। दादा ने कहा, "वियतनाम जाने से पहले निकिता ने कहा था कि मैं मिस वर्ल्ड बनकर ही लौटूंगी।
आज वह दिन आ गया, जिसका हम सभी को इंतजार था।" उन्होंने कहा कि निकिता अपनी जीत को लेकर काफी कॉन्फिडेंट है। परिवार को भी पूरी उम्मीद है कि वह प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन करेगी। उन्होंने कहा कि भगवान का आशीर्वाद और देशवासियों की दुआएं निकिता के साथ हैं। परिवार आज रात फिनाले का लाइव प्रसारण देखकर अपनी पोती को विश्व मंच पर देखेगा।
माता-पिता और भाई भी पहुंचे वियतनाम निकिता के इस खास पल का गवाह बनने के लिए उनके माता-पिता और भाई भी वियतनाम पहुंच चुके हैं। परिवार वहां रहकर फिनाले में निकिता का उत्साह बढ़ाएगा। वहीं, उज्जैन में दादा-दादी सहित उनके परिचित और प्रशंसक भी उनकी सफलता की कामना कर रहे हैं। उज्जैन की रहने वाली हैं निकिता निकिता पोरवाल उज्जैन नगर निगम के सामने अरविंद नगर में रहने वाले अशोक पोरवाल और राजकुमारी पोरवाल की बेटी हैं।
उनके पिता ऑयल कारोबार से जुड़े हैं। निकिता ने 200 प्रतिभागियों के बीच फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश-2024 का खिताब जीता था। इसके बाद मुंबई में आयोजित मिस इंडिया-2024 प्रतियोगिता में उन्होंने खिताब अपने नाम किया। खास बात यह है कि निकिता ने पहली बार किसी ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था और पहली ही क
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उज्जैन की निकिता पोरवाल, मिस इंडिया 2024 की विजेता, आज वियतनाम में मिस वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यह घटना भारत के सौंदर्य प्रतियोगिता इतिहास में एक नया मील का पत्थर है, क्योंकि निकिता ने राष्ट्रीय मंच पर पहले ही अपनी योग्यता साबित कर ली है। इस खबर का महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह दिखाती है कि भारतीय प्रतिभाएँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता पा रही हैं। आम जनता पर इसका असर प्रेरणादायक हो सकता है, खासकर युवाओं पर, जो इस सफलता से आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव