व्यापार

मिसाइल हमले के बाद UAE का ईरान को बड़ा झटका, सभी तरह के व्यापार और वित्तीय लेन-देन पर लगाई रोक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मिसाइल हमले के बाद UAE का ईरान को बड़ा झटका, सभी तरह के व्यापार और वित्तीय लेन-देन पर लगाई रोक

Middle Ease Crisis: मध्य पूर्व अभी तनाव बना हुआ है. मंगलवार रात ईरान की ओर से संयुक्त अरब अमीरात पर किए गए मिसाइल हमले के बाद यूएई ने तेहरान के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. जिसके तहत यूएई ने ईरान के साथ सभी तरह के व्यापार और वित्तीय लेन-देन पर रोक लगा दी है.

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि "अगले आदेश तक ईरान के साथ सभी तरह के व्यापार, कमर्शियल लेन-देन और वित्तीय लेन-देन रोक दिए गए हैं." मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला इलाके में बढ़ते तनाव की वजह से लिया गया है, जिससे क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ है.

मंगलवार रात ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलें इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने कहा, "ईरान से देश की ओर दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया है; पहली मिसाइल देश की समुद्री सीमा के बाहर गिरी, जबकि दूसरी समुद्री सीमा के अंदर गिरी." यूएई का कहना है कि ईरानी मिसाइलों ने समुद्री ट्रैफिक को निशाना बनाया.

यूएई ने एक बयान में कहा, "मंत्रालय किसी भी खतरे से निपटने और देश की सुरक्षा या इलाके में समुद्री आवाजाही को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश का मजबूती से सामना करने के लिए तैयार है.

इस तरह वह देश की संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा करने के साथ-साथ अपने राष्ट्रीय हितों और संसाधनों की भी सुरक्षा करता है." مديرة الاتصال الإستراتيجي في وزارة الخارجية: وقف جميع الأنشطة والتبادلات التجارية والمعاملات المالية مع إيران Director of the Strategic Communications Department at MoFA: All Trade, Commercial Exchange, and Financial Transactions with Iran Halted pic.twitter.com/PQczXyDNRX — MoFA وزارة الخارجية (@mofauae) August 18, 2026 खबर अभी अपडेट हो रही है...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।