मिसरोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। राजधानी में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए मिसरोद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रात के समय अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे।
पुलिस के मुताबिक, मिसरोद थाना क्षेत्र के बगली रोड स्थित जया इंडस्ट्री के लेबर क्वार्टर में रहने वाले रेवाराम बारेला ने मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल क्वार्टर के सामने खड़ी की थी। अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे वाहन गायब मिला। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 702/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
लगातार निगरानी और वाहन चेकिंग के दौरान 8 अक्टूबर 2026 को मिसरोद पुलिस को 11 मील के पास बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर वाहन के संबंध में पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें पुलिस के अनुसार आरोपियों ने उक्त मोटरसाइकिल बगली रोड से चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर दो अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।
पुलिस ने इस मामले में दौवतराम उर्फ मनोज उर्फ गोलू यादव (38), निवासी ग्राम आकलपुर, थाना औबेदुल्लागंज, जिला रायसेन और तुलसीराम (21), निवासी ग्राम दिगवाड़, थाना औबेदुल्लागंज, जिला रायसेन को 8 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
तीन मोटरसाइकिलें बरामद
पुलिस ने आरोपियों से एक हीरो एचएफ डीलक्स (MP04/QP-8608), एक बजाज पल्सर एनएस 125 (MP04/YW-0342) और एक हीरो स्प्लेंडर (MP04/YD-7043) बरामद की है। इन वाहनों की कुल कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दौवतराम उर्फ मनोज उर्फ गोलू यादव के खिलाफ रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर और भोपाल के विभिन्न थानों में वाहन चोरी सहित अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2020 से 2026 के बीच कई प्रकरण दर्ज होने का उल्लेख पुलिस ने किया है। दूसरे आरोपी तुलसीराम के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में नहीं दी गई है।
इस कार्रवाई में मिसरोद थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार राय, सहायक उपनिरीक्षक छत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश, आरक्षक निर्मल सिंह, रवि लोधी, नीतेश सोनी और तकनीकी शाखा के प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र उइके की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई से वाहन चोरी के तीन मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए निगरानी और जांच जारी रखने की बात कही है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मिसरोद पुलिस ने भोपाल में वाहन चोरी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार किये और तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। यह कदम शहर में बढ़ते मोटरसाइकिल चोरी के मामलों को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस का कहना है कि आरोपी रात के समय अलग-अलग स्थानों से चोरी करते थे, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा पर खतरा बढ़ता था। इस कार्रवाई से आम जनता को यह विश्वास होता है कि कानून व्यवस्था सक्रिय है और चोरी के अपराधियों को सजा मिलती है। इससे नागरिकों के बीच अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सुरक्षित
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
वाहन चोरी के इस मामले से हमें यह सिखने को मिलता है कि समाज में कानून का पालन और सहानुभूति सबसे बड़ा हथियार हैं। जब किसी को आर्थिक कठिनाई हो, तो सहायता के लिए कानूनी मार्ग अपनाएँ, न कि चोरी जैसी अपराध की ओर मुड़ें। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, बल्कि समाज में विश्वास भी बढ़ा। हम सभी को चाहिए कि हम अपने पड़ोसियों की मदद करें, ताकि अपराध की जगह सहयोग और समर्पण की जगह बने।