मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमरोहा में मिशन शक्ति 5.0 फेज-2 अभियान के तहत जिले में महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस की शक्ति दीदी और बीट आरक्षी टीम ने महिलाओं और लड़कियों से बातचीत की।कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, उनके अधिकार, साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई।
इसके अलावा बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा और गुड टच-बैड टच के बारे में भी बताया गया।पुलिस टीम ने महिलाओं को नए आपराधिक कानूनों और जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी, ताकि जरूरत पड़ने पर वे तुरंत मदद ले सकें।