अपराध

मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

कौशाम्बी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उन्हें नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा ‘मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया तथा उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।रविवार को भी कौशाम्बी पुलिस की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।

पुलिस टीमों ने बाजारों, गांवों, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य स्थानों पर महिलाओं से बातचीत करते हुए महिला सुरक्षा, सम्मान, शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, साइबर अपराध से बचाव तथा नए कानूनों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।अभियान के दौरान महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर ठगी अथवा अन्य अपराध की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस की सहायता ली जाए।

पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन एवं आपातकालीन नंबरों की जानकारी देते हुए उनका जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सहायता के लिए 1090 महिला पावर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा तथा 102 स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 साइबर हेल्पलाइन और www.cybercrime.gov.in⁠� के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।सैनी क्षेत्र में महिलाओं को साइबर अपराध से किया जागरूक मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सैनी क्षेत्र के कस्बा सिराथू तथा ग्राम सैनी में महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संपर्क कर उन्हें साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया।

पुलिस टीम ने महिलाओं को समझाया कि अनजान फोन कॉल, मैसेज, लिंक, ओटीपी अथवा संदिग्ध एप्लीकेशन के माध्यम से होने वाली ठगी से सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। पुलिस ने महिलाओं को नए कानूनों, नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

महिलाओं से कहा गया कि किसी भी तरह की समस्या होने पर वे तत्काल पुलिस से संपर्क करें और अपराध को छिपाने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठाएं।कोखराज पुलिस ने ग्राम जोगापुर में चलाया अभियान इसी क्रम में थाना कोखराज क्षेत्र के ग्राम जोगापुर में भी पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।

टीम ने गांव में पहुंचकर महिलाओं से बातचीत की और उन्हें यातायात नियमों, साइबर अपराध, नए कानूनों तथा महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। ग्रामीण महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस ने महिलाओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बातचीत करते समय विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कौशाम्बी पुलिस का यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

कौशाम्बी में मिशन शक्ति अभियान ने दिखाया कि जब समाज के सभी वर्ग मिलकर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता फैलाते हैं, तो नारी सशक्तिकरण का मार्ग खुलता है। यह पहल हमें याद दिलाती है कि हर महिला को सुरक्षित, सम्मानित और स्वावलंबी बनाना हमारा सामूहिक कर्तव्य है। यदि किसी को असुरक्षा महसूस हो, तो उसे कानूनी सहायता और समाजिक समर्थन के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि वह अपने अधिकारों की रक्षा कर सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।