मिस्र में हो गया बड़ा सड़क हादसा, अब तक 16 मौत; 28 लोग घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मिस्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां के दहाब-नुवैबा रोड पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय की ने घटना की पुष्टि की है. हादसा मिस्र के दक्षिण सिनाई इलाके में हुआ है.
हादसे की वजह अब तक साफ नहीं जानकारी के अनुसार, सभी पीड़ित लोग बस में सवार थे और मिस्र के लाल सागर तट के पास वाले इलाके में जा रहे थे. इसी दौरान, बस किसी वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
बता दें, लाल सागर के पास वाला इलाका पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय और व्यस्त माना जाता है. हादसा किस वजह से हुआ है, अब तक इसकी सही वजह सामने नहीं आई है. पुुलिस और प्रशासन हादसे की वजहों की तलाश कर रहे हैं.
मिस्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- दक्षिण कोरिया और मिस्र के बीच कई डील हुई सील, वैश्विक शांति को दोनों देशों ने बताया जरूरी जानकारी के अनुसार, जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली, वैसे ही राहत-बचाव दल पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंच गया. सभी ने घायलों को रेस्क्यू किया और उनके करीबी अस्पताल में भर्ती करवाया.
मिस्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Mecca Pact: पाकिस्तान-सऊदी-तुर्की रक्षा समझौते को लेकर आया बड़ा बदलाव, मिस्र के शामिल होने की आशंका मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका मिस्र की पुलिस के स्थानीय अधिकारी ने बताया कि बस हादसे में 16 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. 28 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहां उनका इलाज हो रहा है. आशंका है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. पुलिस ने कहा कि हादसे की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है. जांच के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा.
मिस्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 2600 साल पुरानी बिल्ली की मूर्ति समेत 3300 साल का हार, मिस्र का रहस्यमयी खजाना बरामद, गिरफ्तार हुआ चोर मिस्र में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे मिस्र में सड़र हादसा अब आम हो चुका है. वहां हादसे अब थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. एक महीने पहले भी मिस्र में दर्दनाक घटना हुई थी.
दरअसल, मिस्र के इस्माइलिया गवर्नरेट में एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें 15 व्यक्तियों की मौत हो गई थी. वहीं, 32 लोग घायल भी हो गए थे. मिस्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- गाजा शांति योजना को रफ्तार, मिस्र में हमास नेता से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद कुशनर
📡 स्रोत: NewsData.io