देश

मिट्टी में सिकी दाल का अनोखा स्वाद, साल में सिर्फ एक दिन बनता है यह खास सत्तू

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मिट्टी में सिकी दाल का अनोखा स्वाद, साल में सिर्फ एक दिन बनता है यह खास सत्तू

Traditional Sattu Recipe: राजस्थान के जालौर में तीज का पर्व एक अनोखी पारंपरिक रेसिपी के बिना अधूरा माना जाता है. यहां तीज के अवसर पर साल में सिर्फ एक बार खास सत्तू बनाया जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि चने या गेहूं की दाल को पहले मिट्टी में सेंककर तैयार किया जाता है, जिससे इसमें अलग देसी खुशबू और स्वाद आता है.

इसके बाद दाल को छानकर पीसा जाता है और उसमें देसी शक्कर, गरम घी व इलायची मिलाकर पारंपरिक तरीके से सत्तू तैयार किया जाता है. यह पकवान जालौर की सांस्कृतिक विरासत और तीज की परंपरा का अहम हिस्सा है.

📡 स्रोत: News18 Hindi

📰 पूरी खबर पढ़ें (News18 Hindi पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।