व्यापार

मिट्टी के उत्पादों को मिला बाजार, पीएम विश्वकर्मा योजना से मिले उपकरणों से बढ़ी उत्पादकता

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मिट्टी के उत्पादों को मिला बाजार, पीएम विश्वकर्मा योजना से मिले उपकरणों से बढ़ी उत्पादकता

जामताड़ा में दीपावली पर मिट्टी के दीयों और स्वदेशी उत्पादों की बढ़ी मांग, 'वोकल फॉर लोकल' को मिला बढ़ावा, पीएम विश्वकर्मा योजना से प्राप्त इलेक्ट्रिक चाक और आधुनिक औजारों से बढ़ी उत्पादन क्षमता, कुंभकारों की दिवाली से आएगी खुशहाली।

Short Headline: मिट्टी के उत्पादों को मिला बाजार, पीएम विश्वकर्मा योजना से मिले उपकरणों से बढ़ी उत्पादकता

वोकल फोर लोकल, जामताड़ा, उज्ज्वल

पीएम विश्वकर्मा योजना और 'वोकल फॉर लोकल' का दिखा असर

दीपावली पर मिट्टी के दीयों और स्वदेशी सामानों की बढ़ी मांग

फिर तेजी से घूम रहे कुम्हारों के चाक इलेक्ट्रिक चाक और आधुनिक औजारों से बढ़ी उत्पादन क्षमता

एंकर केंद्र सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना, महिला सशक्तिकरण और 'लोकल फॉर वोकल' अभियान का सकारात्मक परिणाम इस दीपावली जामताड़ा के बाजारों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। जिले के गांवों में कुम्हारों के चाक फिर से तेजी से घूमने लगे हैं और बाजार मिट्टी के सुंदर दीयों तथा खिलौनों से गुलजार है।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. जामताड़ा के उदलबनी, कृष्णापुरी, नारायणपुर के भैयाडीह और फतेहपुर के करजोरी समेत कई अन्य गांवों में इस दीपावली कुम्हारों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है। पारंपरिक कारीगरों ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत इलेक्ट्रिक चाक और अन्य आधुनिक औजार मिलने से उनका काम पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है।

वीओ 02. कुम्हारों के साथ-साथ बाजार में खरीदारी कर रहे आम लोगों ने भी माना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'लोकल फॉर वोकल' पर जोर दिए जाने के बाद से स्वदेशी सामानों की बिक्री में उछाल आया है। लोग अब विदेशी इलेक्ट्रॉनिक झालरों और लाइटों को दरकिनार कर अपने देश के कुम्हारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीये और स्वदेशी सजावटी सामान खरीद रहे हैं।

अंतिम वीओ केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का असर इस वर्ष जामताड़ा के ग्रामीण और शहरी बाजारों में जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है। इस दिवाली जामताड़ा के कुम्हारों के घरों में सिर्फ दीये नहीं जल रहे, बल्कि उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और खुशहाली की एक नई रोशनी जगमगा रही है।

जामताड़ा से उज्ज्वल प्रसाद आजाद की रिपोर्ट ।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।