मियामी एयरपोर्ट पर कार्गो विमान क्रैश, 5 लोगों की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 07, नई दिल्ली: अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक कार्गो विमान रनवे से बाहर निकल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए हैं। अमेज़न एयर का यह कार्गो विमान स्थानीय समय के मुताबिक करीब दोपहर दो बजे उतरने के बाद रनवे से आगे निकल गया और क्रैश हो गया।
विमान सैन जुआन, प्यूर्टो रिको से आया था। विमान करीब 209 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से रनवे से बाहर चला गया। बोइंग 767-300 विमान ने कई वाहनों को टक्कर मारी, जिसके बाद उसमें आग लग गई। हादसे की शुरुआती सूचना मिलने के बाद करीब 200 दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद कई घंटों तक उड़ान संचालन प्रभावित रहा।
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने जांच शुरू कर दी है। अमेजन ने हादसे पर दुख जताते हुए जांच में सहयोग की बात कही है।