राजनीति

MMDR बिल पर भाजपा ने कांग्रेस-जेएमएम पर जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप

लेखक: DD Ranchi अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
MMDR बिल पर भाजपा ने कांग्रेस-जेएमएम पर जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप

Relevance: PRIORITY Slug: MMDR BILL BJP Title: MMDR बिल पर भाजपा ने कांग्रेस-जेएमएम पर जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप Synopsis: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने MMDR बिल को लेकर कांग्रेस-JMM पर साधा निशाना, उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष कानून को लेकर जनता में भ्रम फैला रहा है।

Category: Elections , Planning , Economy , Natural Resources, Politics Deadline: 21 AUGUST , RANCHI 21 अगस्त, रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने MMDR अधिनियम को लेकर कांग्रेस और झामुमो के विरोध पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल कानून को लेकर जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

आदित्य साहू ने कहा कि MMDR अधिनियम से राज्यों के रॉयल्टी, प्रीमियम, डीएमएफ और जीएसटी से जुड़े राजस्व हित सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि कानून का उद्देश्य खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और स्थिरता बढ़ाने के साथ अवैध खनन पर रोक लगाना है।

उन्होंने कांग्रेस के प्रस्तावित आंदोलन को जनता को गुमराह करने की कोशिश बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और झामुमो को सरकारी राजस्व से ज्यादा अपने कथित निजी हितों की चिंता है। साहू ने झारखंड में कोयले के अवैध कारोबार और बढ़े हुए सेस को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि धनबाद, चतरा और हजारीबाग समेत राज्य के कई इलाकों में अवैध कोयला कारोबार जारी है। उन्होंने दावा किया कि कोयला चोरी पर लगाम लगने से संबंधित गिरोहों को परेशानी हो रही है, इसलिए MMDR का विरोध किया जा रहा है।

छात्र आंदोलन और भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी आदित्य साहू ने कांग्रेस और झामुमो पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही मामले की सीबीआईI जांच की मांग करती रही है और छात्रों के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर पार्टी आगे भी आवाज उठाती रहेगी।

आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता MMDR अधिनियम की वास्तविकता और खनिज क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस और झामुमो से आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर भ्रम फैलाने से बचने की अपील की।

उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने के आरोप को भी खारिज किया और कहा कि MMDR जैसे कानून पूरे देश में खनिज संसाधनों के पारदर्शी एवं व्यवस्थित प्रबंधन के लिए बनाए गए हैं।

D
DD Ranchi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।