अपराध

मोबाइल हैक कर ग्रामीण के खाते से 1.58 लाख उड़ाए:अज्ञात पर धोखाधड़ी और IT एक्ट में FIR दर्ज, पुलिस कर रही जांच

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मोबाइल हैक कर ग्रामीण के खाते से 1.58 लाख उड़ाए:अज्ञात पर धोखाधड़ी और IT एक्ट में FIR दर्ज, पुलिस कर रही जांच

हरदोई जनपद के कासिमपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ शातिर अपराधियों ने मोबाइल हैक कर एक ग्रामीण के बैंक खाते से दो दिनों के भीतर 1,58,000 रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में शनिवार की देर शाम 6:37 पर अज्ञात पर धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गौरी खालसा (पोस्ट सुभान खेड़ा, जिला हरदोई) के निवासी हुसैन मेहदी पुत्र मजाहिर हुसैन का एक बैंक में खाता है। पीड़ित का आरोप है कि बीते 8 अक्टूबर को किसी अज्ञात साइबर ठग ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया और खाते से पहली बार में 98,000 रुपये निकाल लिए। इसके ठीक अगले दिन यानी 9 अक्टूबर को शातिर अपराधियों ने उसी खाते से 60,000 रुपये और साफ कर दिए।

इस प्रकार कुल 1,58,000 रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। पुलिस कर रही मामले की जांच खाते से अचानक पैसे कटने के संदेश मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए। साइबर फ्राड का अहसास होते ही हुसैन मेहदी ने बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद उन्होंने 10 अक्टूबर को थाना कासिमपुर में पुलिस प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस और साइबर सेल अब तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुट गई है कि मोबाइल कैसे हैक हुआ और पैसे किस खाते में ट्रांसफर किए गए। इन दिनों साइबर ठग नए-नए हथकंडों से भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपने मोबाइल में कोई संदिग्ध ऐप डाउनलोड न करें और अपनी बैंकिंग से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।