अपराध

मोबाइल की लत के चलते आत्‍महत्‍या मामले में स्‍टेट्स रिपोर्ट की तलब

लेखक: AIR Shimla अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 21, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): बाल विकास समिति जिला कांगड़ा ने धर्मशाला के रक्‍कड़ क्षेत्र में मोबाइल फोन की कथित लत के चलते किशोर की मौत के मामले में गहरी चिंता जाहिर की है और इस मामले में पुलिस से स्‍टेट्स रिपोर्ट तलब की है।

समिति ने बुधवार को धर्मशाला थाना क्षेत्र के तहत रक्‍कड़ क्षेत्र के एक 14 वर्षीय किशोर द्वारा कथित तौर पर गेम खेलने के लिए मोबाइल फोन न दिए जाने के चलते घर के कमरे में ही फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या किए जाने के मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। यह जानकारी जिला कांगड़ा बाल विकास समिति के अध्‍यक्ष विक्रमजीत शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि विभिन्‍न समाचार माध्‍यमों से मिली जानकारी के आधार पर उनकी अध्‍यक्षता में बाल विकास समिति ने इस मामले पर चर्चा की और इसकी स्‍टेट्स रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट मिलने के बाद समिति नियमानुसार आवश्‍यक कार्यवाही अमल में लाएगी।

उन्‍होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोर ने मोबाइल फोन न मिलने के कारण आत्‍मघाती कदम उठा लिया। उन्‍होंने कहा कि जिस प्रकार से किशोरों द्वारा मोबाइल फोन की लत का शिकार होकर आए दिनों आत्‍मघाती कदम उठाए जाने के समाचार आ रहे हैं, यह समाज और किशोरों के विकास के लिए चिंता का विषय है।

उन्‍होंने कहा कि समिति ऐसे मामलों की स्‍टेट्स रिपोर्ट की जांच के बाद नियमानुसार उचित परामर्श जारी करेगी।

A
AIR Shimla

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।