मोदी की फिर अपील-जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें:वैश्विक संकट में भारत ने 7.8% आर्थिक वृद्धि की, यह देशवासियों की मेहनत का नतीजा
पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की 7.8% आर्थिक वृद्धि को लेकर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों की इच्छाशक्ति, मेहनत और सामूहिक ताकत का नतीजा है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर यह बात कही। पीएम ने फिर लोगों से गोल्ड खरीदी को लेकर अपील की।
उन्होंने कहा, ‘अगर जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए।’ ऐसी ही अपील 11 मई की थी। पीएम बोले- कुछ लोग झूठ के सहारे माहौल खराब करने में लगे पीएम मोदी ने कहा- देश के अंदर भी कुछ लोग निराशा फैलाने और झूठ के सहारे माहौल खराब करने में लगे हैं। इन सभी चुनौतियों को पार करते हुए भारत ने 7.8% की विकास दर हासिल की है।
देश को इसी रफ्तार को बनाए रखना होगा और आगे भी तेजी से विकास करना होगा। उन्होंने कहा, विदेश में घूमने के लिए यात्राएं करने और विदेश में शादी करने से बचना चाहिए। लोगों को मेक इन इंडिया के मंत्र के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अगर जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए।
देश में जितना ज्यादा स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जाएगा, उतनी ही मजबूती से भारत आगे बढ़ेगा। पूरा विश्वास है कि जब भारत अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब देश की युवा पीढ़ी को एक विकसित भारत सौंपा जाएगा।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar