'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पटना में पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विवादित बयान दिया है.
उन्होंने बापू सभागार में कहा कि बंगाल बिहार महाराष्ट्र हरियाणा की सरकार चोरी की सरकार है. यह वोट चोरी वाली सरकार है.
इस पर हंगामे की स्थिति बन गई.
इस दौरान एक व्यक्ति ने कहा मोदी कभी नहीं जाएगा. इस पर मंच से खरगे ने गरजते हुए अंदाज में जवाब दिया कि मोदी का बाप भी जाएगा.
#WATCH | A ruckus broke out during Congress national president Mallikarjun Kharge's address at the 139th birth anniversary celebration of Dr.
Shri Krishna Singh in Patna, Bihar A person present at the event said that PM Modi would not go anywhere, Kharge responded, "Modi ka baap bhi jayega."
ANI (@ANI) October 25, 2026
उन्होंने आगे कहा कि महंगाई चरम पर है. प्याज महंगे हो रहे हैं. गरीब आदमी दाल रोटी खाता है.
दाल नहीं तो प्याज रोटी खाता है. आज प्याज महंगा हो गया, यह मोदी लोगों का गला काट रहा है. पार्लियामेंट चलता है, तो मोदी और शाह डर के पार्लियामेंट के अंदर नहीं आते हैं. राहुल गांधी बाहर गए हैं. अपने काम से गए हैं.
जब वापस आएंगे तो इन लोगों की अच्छे से मरम्मत होगी. सिर्फ राहुल राहुल यह लोग करते हैं. इन लोगों के सपने में भी राहुल गांधी आते हैं.
खड़गे ने कहा देश में जितने ज्योतिर्लिंग है, उसमें से एक लिंग में हूं. श्री कृष्ण सिंह जी को उनके 139वीं जयंती पर नमन करता हूं. बाबू लोकतंत्र को मजबूत करने वाले व्यक्ति थे.
कमजोर वर्गों को उन्होंने हमेशा आगे किया. जमींदारी प्रथा को श्री कृष्ण सिंह ने खत्म किया. लैंड रिफॉर्म के लिए बड़ा काम श्री कृष्ण सिंह ने किया है. श्री बाबू भूमिहार जाति से थे, उनके जाति के लोग ही जमींदार थे.
उसके बावजूद भी उन्होंने जमींदारी प्रथा को हटाया.
<p style="text-align: j
📡 स्रोत: ABP Live