मोदी का चौपड़ा की दीवारें झुकी, सौंदर्यीकरण रुका:स्मार्ट सिटी का 7 करोड़ का प्रोजेक्ट 10 माह से रुका, आसपास निर्माण से झुकाव की आशंका
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →मोदी का चौपड़ा की प्राचीन बावड़ी को नया रूप देने के लिए काम शुरू तो हुआ पर मौके पर तस्वीर अलग दिखी। स्मार्ट सिटी ने 7 करोड़ रुपए का सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट तैयार किया। अक्टूबर में काम शुरू करने पर बावड़ी की दीवारों के झुके होने और संरचना प्रोजेक्ट में तय स्थिति से अलग होना सामने आया।
एक माह काम के बाद अब प्रोजेक्ट रोक दिया है। काम शुरू करने के चलते बावड़ी का पानी खाली किया, लेकिन पानी बार-बार भरने से काम प्रभावित हुआ। इसी दौरान दीवारों के झुकने की स्थिति सामने आई। आसपास हुए विकास कार्यों का असर पुरानी संरचना पर पड़ने की चर्चा है। ऐसे में आगे काम करना मुश्किल हो गया।
अब स्मार्ट सिटी पहले बावड़ी की दीवारों को सुरक्षित और दुरुस्त कराने का काम कराएगी। इसके लिए अलग से टेंडर किया जाएगा। जुलाई में वर्कऑर्डर, अक्टूबर में शुरू किया था काम...
मोदी का चौपड़ा के पुनरुद्धार और विकास का ठेका ग्वालियर की सुदर्शन इंजीनियरिंग वर्क्स को दिया। कंपनी को 9 जुलाई 2025 को वर्कऑर्डर जारी किया। शुरुआत में बारिश के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। अक्टूबर में काम शुरू हुआ, लेकिन संरचना की समस्या सामने आने के बाद फिर रोकना पड़ा। स्मार्ट सिटी की ओर से अंतिम निर्णय का इंतजार है।
एक साल पहले भी जलभराव के कारण नहीं हो सका था काम मोदी का चौपड़ा में करीब एक साल पहले भी जलभराव के कारण काम को लेकर समस्या आई थी। उस समय दिल्ली की टीम और स्मार्ट सिटी अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने की बात कही गई थी।स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक अभिलाष मिश्रा ने बताया कि दीवार के झुकने के कारण प्रोजेक्ट में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं।
पहले नया प्रोजेक्ट तैयार कर आवश्यक काम कराया जाएगा, इसके बाद सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
📡 स्रोत: NewsData.io