मोदी की इंस्टाग्राम अपील का असर:97% कैबिनेट मंत्री ज्यादा एक्टिव हुए; फॉलोअर्स के मामले में अमित शाह सबसे आगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जुलाई 2026 को कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से इंस्टाग्राम पर ज़्यादा सक्रिय होने, रील बनाने व युवाओं से संवाद करने को कहा था। इसके बाद 24 अगस्त तक 29 में से 28 यानी 97% कैबिनेट मंत्रियों की इंस्टाग्राम एक्टिविटी बढ़ी है। जदयू के राजीव रंजन सिंह को छोड़ सभी मंत्री ज़्यादा सक्रिय हैं।
मोदी कैबिनेट में सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स गृह मंत्री शाह के बढ़े हैं। पिछले 1 महीने में उनके 8.53 लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं। रील्स पर जोर पीएम की सलाह के बाद मंत्रियों ने रील्स पर ज़ोर दिया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नीतियों व अहम मुद्दों को रील्स के ज़रिए समझाने पर ज़ोर दिया।
मंत्रियों ने पिछले 1 महीने में 1,179 पोस्ट किए हैं। यह पहले की तुलना में 48% ज्यादा है। पीएम ने खुद सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी किए NEET पेपर लीक पर जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने कई बार सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था। इन वीडियो में उन्होंने जेन-जी को पेपर लीक के मुद्दे पर संबोधित किया था।
एक वीडियो में पीएम ने उन स्टूडेंट्स को माफ करने की भी बात कही थी जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान उन्हें गाली दी थी। सरकार जेन-Z से करेगी बात, वन डे-वन यूनिवर्सिटी प्लान मोदी सरकार युवाओं से जुड़ने के लिए रोज एक यूनिवर्सिटी में एक केंद्रीय मंत्री भेजने की योजना बना रही है।
मंत्री छात्रों से उनकी चिंताओं पर बात करेंगे और देश से जुड़े मुद्दों पर उनका नजरिया समझेंगे। 19 अगस्त को मोदी कैबिनेट की बैठक के दौरान ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ कार्यक्रम के तहत मंत्री तय यूनिवर्सिटी में जाकर छात्रों से अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
वे छात्रों की राय सुनेंगे और खासकर युवाओं व छात्रों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, इसके जरिए जेन Z से सीधे जुड़ना है।
दो केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया को यूनिवर्सिटी और दौरे पर जाने वाले मंत्रियों के साथ तालमेल की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, मंत्रियों के यूनिवर्सिटी दौरे का पूरा कार्यक्रम अभी सामने नहीं आया है।
बैठक में मंत्रियों की सोशल मीडिया पोस्ट की पहुंच पर भी चर्चा हुई। इ
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar