देश

मोदी ने पूछा- पब्लिक से कैसे बात करें, टिप्स दें:महिला टीचर का जवाब- कॉन्फिडेंस चाहिए; पीएम की राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों से मुलाकात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मोदी ने पूछा- पब्लिक से कैसे बात करें, टिप्स दें:महिला टीचर का जवाब- कॉन्फिडेंस चाहिए; पीएम की राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों से मुलाकात

पीएम मोदी ने शनिवार को टीचर्स डे पर उन 48 शिक्षकों से बातचीत की, जिन्हें आज राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर 5 मिनट का वीडियो जारी किया गया। पीएम ने एक महिला टीचर से पूछा कि आप बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग सिखाती हैं।

अगर मैं आपके यहां का स्टूडेंट हूं और मुझे एक अच्छा स्पीकर बनना है तो मुझे टिप्स दीजिए कि मुझे क्या-क्या करना चाहिए। इस पर टीचर ने जवाब दिया कि आपको सबसे पहले कॉन्फिडेंस दिखना चाहिए। इस पर पीएम ने हंसते हुए कहा कि तो आखिर ये कॉन्फिडेंस कैसे आएगा। टीचर्स ने कहा कि इसकी प्रैक्टिस करनी होती है।

शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 48 स्कूल टीचर्स को राष्ट्रीय पुरस्कार देंगी। पीएम की टीचर्स से मुलाकात, 2 तस्वीरें… पीएम की बातचीत की 2 बड़ी बातें; कहा- स्क्रीन टाइम एक तरह से लत बन गया 1. स्क्रीन टाइम पर: स्क्रीन टाइम अब एक तरह की लत बन गया है।

मेरे मन में एक विचार आता है। अगर कोई बच्चा खेलों में गहरी रुचि लेना शुरू कर दे और खेल से मेरा मतलब वीडियो गेम नहीं, बल्कि मैदान पर जाकर वास्तविक खेल खेलने से है तो धीरे-धीरे वह इस लत से बाहर निकल सकता है। 2. ड्रेस कोड के मुद्दे को लेकर: जो कुछ बड़े शहरों या विश्वविद्यालयों में सामने आया है।

वहां अक्सर जागरूकता की कमी होती है। कभी-कभी नियम बिना किसी स्पष्टीकरण के ही लागू कर दिए जाते हैं।

आज शिक्षकों को इससे जुड़े प्रभावों और बच्चों के मन में पैदा होने वाली आशंकाओं के प्रति लगातार जागरूक रहने की जरूरत है और यह देखना चाहिए कि क्या ऐसे कदम बच्चों के व्यवहार में कोई बदलाव ला रहे हैं। 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों से टीचर्स चुने गए पीएम चयनित टीचर्स से बातचीत करते हैं, पिछली 2 मुलाकातें साल 2024: मोदी तमिलनाडु टीचर से बोले- सभी को भ्रम है, वहां सब इंग्लिश जानते हैं पीएम मोदी ने 2024 में नेशनल टीचर्स अवॉर्ड विनर्स से मुलाकात की थी।

तब 82 शिक्षकों को यह अवॉर्ड दिया गया था। इस दौरान तमिलनाडु से आई एक टीचर ने बताया कि, उनके इलाके में कई लोग लोकल लैंग्वेज में पढ़ना चाहते हैं। इस पर पीएम ने कहा- हमारे बीच तो यही भ्रम है कि तमिलनाडु में सब इंग्लिश जानते होंगे। इसीलिए नई शिक्षा नीति में मातृ भाषा पर जोर दिया गया है।

साल 2025: मोदी बोले-कांग्रेस बच्चों की टॉफी प

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बताती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीचर्स डे पर 48 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों से मुलाकात की और एक महिला टीचर से सार्वजनिक बोलने के टिप्स मांगे। यह विषय शिक्षा और सार्वजनिक संवाद कौशल के विकास पर केंद्रित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शिक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और शिक्षकों की भूमिका को उजागर करती है। इससे आम जनता पर असर पड़ेगा क्योंकि छात्रों और शिक्षकों को बेहतर संचार कौशल सीखने के लिए प्रेरणा मिलेगी, जिससे शिक्षा गुणवत्ता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।