राजनीति

मोदी सरकार का Gen Z से जुड़ने का प्लान:रोजाना एक केंद्रीय मंत्री एक यूनिवर्सिटी जाएंगे; छात्रों से उनके मुद्दे समझेंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मोदी सरकार का Gen Z से जुड़ने का प्लान:रोजाना एक केंद्रीय मंत्री एक यूनिवर्सिटी जाएंगे; छात्रों से उनके मुद्दे समझेंगे

Gen Z से जुड़ने के लिए मोदी सरकार हर दिन एक केंद्रीय मंत्री को एक यूनिवर्सिटी भेजने की योजना बना रही है। मंत्री वहां युवाओं से बातचीत करेंगे, उनकी चिंताओं पर चर्चा करेंगे और देश से जुड़े मुद्दों पर उनके नजरिए को समझेंगे।

यह पहल दिल्ली के जंतर-मंतर और देश के दूसरे हिस्सों में NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए छात्र प्रदर्शनों के बीच की जा रही है। सूत्रों ने PTI को बताया कि इसके तहत सरकार युवाओं और छात्रों की समस्याओं को सीधे समझने की कोशिश करेगी।

One Day, One University कार्यक्रम में मंत्री छात्रों से मिलेंगे सूत्रों के मुताबिक, ‘One Day, One University’ कार्यक्रम के तहत हर केंद्रीय मंत्री को एक यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी दी जाएगी।

मंत्री वहां छात्रों से अलग-अलग विषयों पर बात करेंगे, उनके विचार सुनेंगे और उन्हें सरकार की अलग-अलग जनकल्याण योजनाओं की जानकारी देंगे। इन योजनाओं में युवाओं और छात्रों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर खास तौर पर जानकारी दी जाएगी।

मंत्रियों के यूनिवर्सिटी दौरे और संस्थानों के साथ तालमेल की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया को दी गई है।

कैबिनेट बैठक में भी योजना पर चर्चा सूत्रों ने बताया कि इस प्रस्तावित कार्यक्रम पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में भी चर्चा हुई। देश में विश्वविद्यालयों की संख्या करीब 1,300 है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के मुताबिक, इनमें 57 केंद्रीय विश्वविद्यालय और 522 राज्य विश्वविद्यालय हैं। बाकी विश्वविद्यालय डीम्ड या निजी विश्वविद्यालय हैं। छात्र प्रदर्शनों के बाद सरकार की पहल 20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बाद इसका भारी विरोध हुआ था।

विपक्ष ने संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही भी बाधित की थी। छात्र प्रदर्शनों के बीच 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कई मौकों पर सोशल मीडिया के जरिए छात्रों से सीधे संपर्क किया।

स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं के लिए योजनाओं का ऐलान प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में युवाओं से जुड़ी कई योजनाओं का ऐलान किया था। इनमें मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, AI स्किलिंग कार्यक्रम, खेल प्रतिभाओं की तलाश और ना

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।