मोदी सरकार का 'वन डे, वन यूनिवर्सिटी' प्लान! हर दिन कैंपस पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री, सीधे Gen Z से करेंगे बात

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद बढ़ाने के लिए 'वन डे, वन यूनिवर्सिटी' पहल शुरू करने की तैयारी में है. इसके तहत हर दिन एक केंद्रीय मंत्री किसी विश्वविद्यालय का दौरा कर छात्रों से आमने-सामने बातचीत करेंगे.
मंत्री छात्रों की समस्याएं और चिंताएं सुनने के साथ देश से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय जानेंगे और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे.
📡 स्रोत: News18 Hindi