मोदी-शाह को ‘अवैध’ बताना जनादेश और संविधान का अपमान: शिवराज सिंह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 04, नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक के कलबुर्गी में चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं को भंग कर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराने की भी मांग की और मौजूदा चुनावों को ‘अवैध’ बताया।
खरगे ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम के कथित दुरुपयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सवाल उठाए।
खरगे के बयान पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ‘अवैध’ बताना संवैधानिक संस्थाओं और जनता के जनादेश का अपमान है।
चौहान ने कांग्रेस पर चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।
बाइट: शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री