मोगरे के पौधे पर चाहिए फूलों की भरमार? बस अपनाएं ये आसान गार्डनिंग टिप्स, पूरे मौसम महकेगा आंगन

Gardening Tips: मोगरे के सफेद और खुशबूदार फूल हर किसी का मन मोह लेते है. गर्मियों और बरसात के मौसम में अगर पौधा फूलों से लद जाए तो घर-आंगन की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. लेकिन कई बार पौधा हरा-भरा होने के बावजूद फूल कम देता है. इसकी वजह धूप की कमी, गलत सिंचाई, पोषण का असंतुलन या समय पर छंटाई न करना हो सकता है.
अगर मोगरे को भरपूर धूप, सही खाद और थोड़ी नियमित देखभाल मिले तो यह पूरे मौसम कलियों और फूलों से महक सकता है.
📡 स्रोत: News18 Hindi