विदेश

मोहाली के PG में दंपती ने जहर निगला:पत्नी की मौत, पति अस्पताल में; विदेश जाने के लिए शादी की थी; 7 पन्नों का सुसाइड नोट मिला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मोहाली के PG में दंपती ने जहर निगला:पत्नी की मौत, पति अस्पताल में; विदेश जाने के लिए शादी की थी; 7 पन्नों का सुसाइड नोट मिला

चंडीगढ़ से सटे मोहाली के जीरकपुर में एक दंपती ने सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मौके से 7 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें विदेश भेजने के नाम पर 36 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया गया है।

मृतका की पहचान बरनाला के तक्खे के पत्ती में सेखां की रहने वाली गगनदीप कौर के रूप में हुई है। उनके पति हाकम सिंह महमदपुर, बरनाला के रहने वाले हैं। हाकम सिंह का इलाज जारी है। दोनों ने विदेश जाने के लिए मैरिज की थी और पिछले कुछ समय से जीरकपुर के एक पीजी में रह रहे थे। स्कूल के सहपाठी पर भरोसा किया, 36 लाख दिए

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में हाकम सिंह ने आरोप लगाया है कि विदेश भेजने वाला एजेंट उनका स्कूल का सहपाठी था। पुरानी जान-पहचान होने के कारण दंपती ने उस पर भरोसा किया। आरोप है कि एजेंट ने दोनों को विदेश भेजने का झांसा देकर 18-18 लाख रुपए लिए। इस तरह दंपती ने उसे कुल 36 लाख रुपए दिए।

हालांकि, उन्हें विदेश नहीं भेजा गया और रकम भी वापस नहीं की गई। पैसे वापस नहीं मिले तो तनाव में था दंपती सुसाइड नोट के मुताबिक, रकम वापस नहीं मिलने के कारण दंपती मानसिक तनाव में था। इसी के चलते शुक्रवार को दोनों ने जीरकपुर स्थित पीजी में कथित तौर पर सल्फास खा लिया। सल्फास खाने के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई।

गगनदीप कौर की मौत हो गई, जबकि हाकम सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 7 पेज के सुसाइड नोट की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों, 36 लाख रुपए के कथित लेन-देन और एजेंट की भूमिका की जांच कर रही है। जीरकपुर थाना प्रभारी जसवीर सिंह तूर ने बताया कि मौके से 7 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसकी फॉरेंसिक और राइटिंग की जांच कराई जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। हूबहू पढ़िए, सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा मेरा नाम हाकम सिंह है। मेरी पत्नी का नाम गगनदीप कौर है। हम गांव सेखां बरनाला के रहने वाले हैं। हमारे साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। धोखा करने वाला झलूर गांव का एक एजेंट है,

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।