देश

मोहाली की यूनिवर्सिटी में लेडी प्रोफेसर के अश्लील VIDEO:स्टूडेंट ने वायरल किए, लव लेटर भेजा, तेजाब डालकर चेहरा जलाने की धमकी, सस्पेंड किया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मोहाली की यूनिवर्सिटी में लेडी प्रोफेसर के अश्लील VIDEO:स्टूडेंट ने वायरल किए, लव लेटर भेजा, तेजाब डालकर चेहरा जलाने की धमकी, सस्पेंड किया

मोहाली की एक निजी यूनिवर्सिटी की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को एक स्टूडेंट ने इतना प्रताड़ित किया कि स्टूडेंट को यूनिवर्सिटी से सस्पेंड करना पड़ा। स्टूडेंट पर आरोप इतने ज्यादा थे कि वह अपनी मां के साथ आकर प्रोफेसर से मांफी मांगता रहा, फिर भी उसे माफी नहीं मिली। आरोप है कि छात्र ने पहले असिस्टेंट प्रोफेसर को लव लेटर दिया।

बाद में तेजाब डालकर चेहरा जला देने की धमकी दी। मामला यहीं नहीं रुका, आरोपी ने कथित तौर पर फर्जी ईमेल भेजे और प्रोफेसर की अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल कर दिए। पुलिस ने आरोपी छात्र रजित के खिलाफ बुधवार को IT एक्ट की धारा 67A व 66E और धारा 78(1), 75, 351(2) व 304 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है इस मामले में जांच की जा रही है। महिला प्रोफेसर ने पुलिस को ये जानकारी दी ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब- सरकारी स्कूल में लेडी टीचर पर तेजाब फेंका, पूरा चेहरा झुलसा; आरोपी एड्सग्रस्त निकला गुरदासपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल में लेडी टीचर पर उसके ही भांजे ने तेजाब फेंक दिया।

जिस वक्त उसने तेजाब फेंका, वह क्लासरूम में पढ़ा रही थी। तेजाब फेंकने से 4 और 6 साल के 2 बच्चे भी झुलस गए। पढ़ें पूरी खबर…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।