मनोरंजन

मोहम्मद अली शाह के सालाना उर्स में फनकारों ने पेश किए कलाम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मोहम्मद अली शाह के सालाना उर्स में फनकारों ने पेश किए कलाम

इस्लामपुर. उर्स में हुई फातेहाखानी में मौजूद अकीदतमंद। भास्कर न्यूज | इस्लामपुर हजरत इरादतुल्लाहशाह दरगाह इस्लामपुर में शुक्रवार को मोहम्मद अली शाह का सालाना उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह हजरत की मजार पर चादर पेश की गई। जोहर की नमाज के बाद कुरानखानी हुई।

शाम को असर की नमाज के बाद गद्दीनशीन पीर मोहम्मद कामिल की सदारत में फातेहाखानी हुई। फातेहाखानी में विभिन्न पकवानों पर नियाज लगाकर तबर्रुक तकसीम किया गया। तबर्रुक के बाद देश में अमनो-चैन के लिए दुआ की गई। दुआ के बाद फनकारों की ओर से हजरत की शान में एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए गए।

इस अवसर पर कमरुद्दीन शाह दरगाह के गद्दीनशीन एजाज नबी, सईद अहमद चूरू, प्रशासक आमीन मनियार, सरदार अहमद, फजलुर्रहमान, सोनू पठान, कासम लीलगर, यूसुफ अंसारी, अब्दुल सलाम जयपहाड़ी, सईद भाई जयपुर सहित बड़ी संख्या में जायरीनों ने शिरकत की।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।