मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'

टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में कौन बड़ा बल्लेबाज है? यह बहस क्रिकेट जगत में लंबे समय से चली आ रही है. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर से बेहतर बताया था.
डिविलियर्स का मानना था कि सचिन ने भारतीय क्रिकेट को रास्ता दिखाया, लेकिन विराट कोहली का प्रभाव उससे भी ज्यादा रहा. अब भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने डिविलियर्स की इस राय को पूरी तरह खारिज कर दिया है.
अपने YouTube चैनल पर कैफ ने साफ कहा कि टेस्ट क्रिकेट में सचिन और कोहली की तुलना ही नहीं हो सकती. उनके मुताबिक सचिन विराट से मीलों आगे हैं. मोहम्मद कैफ ने कहा कि सचिन तेंदुलकर ने जिस दौर में क्रिकेट खेला, उस समय दुनिया के कई महान और खतरनाक गेंदबाज अपने चरम पर थे.
कैफ ने सवाल उठाते हुए कहा कि आज कितने ऐसे गेंदबाज हैं जो लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं? सचिन के दौर में शोएब अख्तर और ब्रेट ली जैसे तेज गेंदबाज अपनी पीक पर थे.
कैफ ने कहा कि सिर्फ तेज गेंदबाज ही नहीं, सचिन तेंदुलकर ने दुनिया के बड़े से बड़े स्पिनर और तेज गेंदबाज का सामना किया. शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन, जेम्स एंडरसन, कर्टनी वॉल्श, कर्टली एम्ब्रोस और एलन डोनाल्ड जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ सचिन ने शानदार प्रदर्शन किया.
कैफ के मुताबिक सचिन की महानता सिर्फ उनके आंकड़ों में नहीं है, बल्कि इस बात में भी है कि उन्होंने एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि अगर विराट कोहली से भी पूछा जाए कि उन्होंने क्रिकेट खेलना क्यों शुरू किया और उन्हें किससे प्रेरणा मिली, तो विराट भी सचिन तेंदुलकर का नाम ही लेंगे.
कैफ ने कहा कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट की बात करें तो कुछ मामलों में विराट और सचिन के बीच बहस की जा सकती है. लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनके बीच तुलना का कोई सवाल ही नहीं उठता. कैफ के मुताबिक टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर विराट कोहली से बहुत आगे हैं. 'पडिक्कल को ही मिलना चाहिए था प्लेयर ऑफ द मैच'
मोहम्मद कैफ ने भारत
📡 स्रोत: ABP Live Khel