विदेश

मोहन भागवत का अमेरिका दौरा, न्यूयॉर्क में इस्कॉन के कार्यक्रम में हुए शामिल

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मोहन भागवत का अमेरिका दौरा, न्यूयॉर्क में इस्कॉन के कार्यक्रम में हुए शामिल

अगस्त 29, नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित वैश्विक संपर्क कार्यक्रम के सिलसिले में भागवत तीन दिवसीय दौरे पर न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। न्यूयॉर्क स्थित इस्कॉन मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया।

इस दौरान मोहन भागवत ने कहा कि आज दुनिया में कई तरह के संघर्ष और द्वंद्व मौजूद हैं, लेकिन चेतना ही वह शक्ति है, जो सभी को एक-दूसरे से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि कृष्ण चेतना विविधताओं और मतभेदों के बीच एकता का संदेश देती है। भागवत ने इस दौरान आपसी एकता और समन्वय के महत्व पर भी जोर दिया।

इससे पहले शुक्रवार को मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में आयोजित एक राउंडटेबल बैठक में भारतीय-अमेरिकियों से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। फ़ाइल फ़ोटो

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।