देश

मोहन भागवत के बयान पर भड़के कपिल सिब्बल, बोले - 'सरकार से कहें कि...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
मोहन भागवत के बयान पर भड़के कपिल सिब्बल, बोले - 'सरकार से कहें कि...'

राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने रविवार (30 अगस्त, 2026) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका के न्यूयॉर्क में दिए भाषण को लेकर उन पर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जब कहा कि भारत एक-दूसरे के प्रति भावना रखता है और उसे महसूस करता है, तो वो क्या कहना चाह रहे थे? मैं सोच रहा था कि यह बात मोहन भागवत बोल रहे थे या फिर राहुल गांधी बोल रहे थे, क्योंकि यही बात राहुल गांधी हर वक्त बोलते रहते हैं.

उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत, जब आप न्यूयॉर्क में होते हैं, तो भारत एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति दिखाता है, लेकिन जब आप दिल्ली में होते हैं, तब नहीं. जिन्हें लिंच किया जाता है, आपने उनके लिए कभी कुछ कहा- सिब्बल

सिब्बल ने कहा, जब लिंचिंग होती है, तब आपने उन लोगों के बारे में सोचा, जिन्हें लिंच किया गया, क्या आपने कभी भी उन लोगों के बारे में कुछ कहा? जब लोगों से यह कहा जाता है कि बोल जय श्री राम, क्या आपने कभी भी कुछ कहा? आलोचना की, कि हमारे देश में ऐसा क्यों हो रहा है?

जब इस देश और राज्यों के नेता शमशाद घाट के बारे में बात करते हैं, हिजाब, आप जब कुछ निश्चित दिनों पर शाकाहारी भोजन नहीं परोस सकते हैं, तो ऐसे में भारत एक-दूसरे के बारे सोचता है, यह बात कहां चली जाती है. वो भावना कहां जाती है, भागवत जी? आप सरकार से कहें कि भारत को एक-दूसरे के लिए सोचना होगा- सिब्बल

VIDEO | Delhi: Rajya Sabha MP Kapil Sibal, on RSS chief Mohan Bhagwat's remarks, says, "...Bharat feels for each other when you are in New York, but doesn't feel for each other when you are in Delhi.

The day you come back, make a speech in India and tell this government that pic.twitter.com/2pwszwU4JH Press Trust of India (@PTI_News) <a href="https://x.com/PTI_News/s

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।